OTP Fraud: ओटीपी फ्रॉड से रहें सावधान, बचने के लिए जरूर अपनाएं ये खास टिप्स

जैसे-जैसे तकनीक का विकास हो रहा है, वैसे-वैसे साइबर हमले और साइबर फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में सरकार ने ओटीपी फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी की है। जी हां, बीते काफी समय से इस तरह से फ्रॉड सामने आ रहे थे। देश में डिजिटल बैंकिंग और यूपीआई आने के बाद साइबर अपराधी ओटीपी फ्रॉड के जरिए लोगों के साथ स्कैम कर रहे हैं।

- केंद्र सरकार की साइबर एजेंसी सीईआरटी-इन ने देश में बढ़ते ओटीपी फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी की है।
- सरकारी एजेंसी ने कहा कि बीते कुछ समय में साइबर अपराधी कुछ खास तरह के लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।
- एजेंसी ने अपनी चेतावनी में कहा है कि लोगों की जरा सी गलती की वजह से साइबर अपराधियों के साथ पर्सनल बैकिंग डिटेल पहुंच सकती है।

- ओटीपी फ्रॉड में साइबर अपराधी बैंक टोल फ्री नंबर का सहारा लेते हैं।
- कई मामलों में साइबर अपराधी खुद को किसी वित्तीय संस्थान का अधिकारी बताते हैं।
- साइबर अपराधी कई मामलों में खुद को पुलिस अधिकारी बताता है।
- साइबर अपराधी लोगों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डिटेल, कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर और संवेदनशील जानकारी चुराते हैं।