TikTok पर वीडियो डालने के कारण पांच लड़कियों को हुई कैद की सजा

हाल में ही दो साल के लिए जेल में डाल दी गईं एक सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर मवादा अल अदम की बहन रहमा कहती हैं, "हम बेहद शॉक में थे। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया था। मेरी बहन कोई अपराधी नहीं है। वे केवल मशहूर होना चाहती थीं।" 22 साल की यूनिवर्सिटी छात्र मवादा को मिस्र के पारिवारिक मूल्यों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था।

टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर मशहूर गानों पर फैशनेबल कपड़े पहनकर लिप-सिंक करते नाचते हुए के वीडियो पोस्ट करने की वजह से उन्हें पिछले साल मई में गिरफ्तार कर लिया गया था। अभियोक्ता ने उनके वीडियोज को अभद्र माना था। रहमा ने बताया, "मेरी मां अब बमुश्किल अपने बिस्तर से उठ पाती है। वे हर वक्त रोती रहती हैं। कई दफा वे रात में जाग जाती हैं और पूछती हैं कि क्या मवादा घर वापस आ गई हैं।"

मवादा उन पांच युवा लड़कियों में से एक हैं जिन्हें एक जैसी जेल की सजा दी गई है। इसके अलावा इन पर करीब 20,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। इन पांचों को टिकटॉक वाली लड़कियां कहा जाता है। इनमें एक अन्य सोशल मीडिया स्टार हनीन होसाम भी शामिल हैं। बाकी तीन लड़कियों के नाम नहीं दिए गए हैं। रहमा का कहना है कि उनकी बहन कई मशहूर फैशन ब्रैंड्स के लिए सोशल मीडिया पर मॉडलिंग करती थी। वे कहती हैं, "वे केवल बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी थीं। वे एक अदाकारा बनना चाहती थीं।"
- 25 साल बाद बंद हो रहा है Microsoft internet Explorer, 5 फीसदी लोग भी नहीं करते इस्तेमाल
- Remove China Apps: भारत में चुपके से वायरल हो रहा यह चाइनीज एप, पांच करोड़ हुए यूजर्स
- Samsung का नया फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 7000mAh की बैटरी
- धमाकेदार वापसी को तैयार BlackBerry, अगले साल लॉन्च होगा 5G स्मार्टफोन