अपना 70% समय सोशल मीडिया पर गंवाते हैं भारतीय, पैसा कमाने में फिसड्डी

पहले सोशल मीडिया सिर्फ टाइमपास का एक जरिया हुआ करता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब लोग सोशल मीडिया के जरिए मोटी कमाई भी करने लगे हैं और फेसबुक बकायदा ऐसे लोगों को प्रमोट भी कर रहा है। आपको याद हो तो फेसबुक ने कुछ दिन पहले ही अपने ऐप में टीवी के आइकन के साथ वीडियो स्ट्रिमिंग फीचर जोड़ा है, जहां आपके द्वारा लाइक किए गए सभी पेजेज के वीडियो एक साथ नजर आते हैं। इसके अलावा वहां ट्रेंडिंग वीडियो भी आपको मिलेंगे। अब सवाल यह है कि जब सोशल मीडिया हमें कमाई का मौका दे रहा है तो हम कितना कमा पा रहे हैं? आइए जानते हैं।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट की मानें तो भारतीय लोग अपना सबसे ज्यादा यानि करीब 70 प्रतिशत समय सोशल मीडिया पर बिता देते हैं, जबकि सोशल मीडिया पर कमाने के मामले में भारतीय फिसड्डी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लोग फेसबुक, व्हाट्सऐप, संगीत और मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, वहीं अमेरिकी सोशल मीडिया पर सिर्फ50 फीसदी समय ही बिताते हैं, लेकिन कम समय बिताने के बावजूद उनकी मोटी कमाई होती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी लोगों ने सोशल मीडिया से साल 2018 में 35,789 मिलियन डॉलर यानि 2.4 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं। ये कमाई सोशल मीडिया पर आने वाले विज्ञापन से हुई है।