क्या सच में ये तस्वीरें पाकिस्तान में भारत के हवाई हमले से मची तबाही की हैं?

प्रदीप पांडे
बीबीसी हिन्दी, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 01 Mar 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Fact Check: Viral photos of balalkot attacks by Indian Air Force
balalkot attacks

    सोशल मीडिया में कई तस्वीरें इस दावे के साथ वायरल की जा रही हैं कि ये तस्वीरें पाकिस्तान के उस जगह की हैं जहां भारतीय विमानों ने 26 फरवरी को बम गिराए थे। बता दें कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण ठिकानों को निशाना बनाया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस हमले में 300 आतंकी मारे गए हैं, हालांकि सरकार की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया। पाकिस्तान के बालाकोट में बमबारी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और दावा किया जा रहा है कि ये बमबारी में मारे गए आतंकियों की हैं। आइए जानते हैं वायरल हो रही इन तस्वीरों की सच्चाई।

    balalkot attacks
    balalkot attacks

    ये तस्वीर इस दावे के साथ शेयर की जा रही है भारतीय हवाई हमले ने पाकिस्तान के बालाकोट में भारी तबाही मचाई है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि वहां के घर और इमारतें पूरी तरह नष्ट होकर धराशायी हो गई हैं लेकिन सच्चाई ये है कि इस तस्वीर का भारत-पाकिस्तान के हालिया तनाव से कोई लेना-देना नहीं है। ये एक पुरानी तस्वीर है जो पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में साल 2005 में आए भूकंप के बाद की तबाही की है।

    balalkot attacks
    balalkot attacks

    सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर वायर हो रही है। इस फोटो को "आई सपोर्ट अमित शाह" जैसे फेसबुक पेजेज पर पर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में भी भारी तबाही दिखाई गई है लेकिन सच्चाई ये है कि ये तस्वीर भी उसी भूकंप यानि 2005 में पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में आए भूकंप की है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें