क्या राहुल गांधी ने सच में भूपेश बघेल को कहा था मध्य प्रदेश का सीएम?

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राहुल मध्य प्रदेश के सीएम और छत्तीसगढ़ के सीएम के नामों के बीच भ्रमित होते दिखाई देते हैं। 13 सेकण्ड के इस वीडियो में राहुल गांधी भूपेश बघेल को मध्य प्रदेश का सीएम और हुकुम सिंह कराड़ा नाम के व्यक्ति को छत्तीसगढ़ का सीएम कहते हुए सुने जा सकते हैं।

वायरल हो रहा 13 सेकंड का वीडियो राहुल गांधी की 14 मई को मध्य प्रदेश के नीमच जिले में हुई रैली का हैं, जिसमें राहुल अपने ही मुख्यमंत्रियों के नामों के बीच भ्रमित होते दिखते हैं। जब बीबीसी ने कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब पेज पर नीमच में हुई उनकी रैली का पूरा वीडियो देखा तो पाया, ''राहुल गांधी अपना भाषण शुरू करने से पहले मंच पर मौजूद सभी कांग्रेस पार्टी के अधिकारियों का अभिनन्दन करते हैं जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीएम भी मौजूद रहते हैं। अगली स्लाइड में देखें असली वीडियो

राहुल साफ तौर पर कमलनाथ को मध्य प्रदेश और भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कह कर संबोधित करते हैं। असली वीडियो देखने के बाद ये साफ हो जाता है कि राहुल गांधी दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री के नामों के बीच में भ्रमित नहीं थे। दरअसल, ये 13 सेकंड की वीडियो खुद कांग्रेस के ही आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर अकाउंट की गलती से सामने आया। अगली स्लाइड में देखें फर्जी वीडियो