खुशखबरी: 2007 से 2022 के बीच बनाया है फेसबुक अकाउंट तो कंपनी देगी पैसे, ऐसे करें क्लेम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 18 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

Facebook पर 2018 में कैंब्रिज एनालिटिका को गलत तरीके से अपने 8.7 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारी देने का आरोप लगा था। मेटा अब इस मुकदमे में भुगतान करने के लिए सहमत है।

facebook users may get money with facebook for data leak Meta agreed to pay 725 million doller settlement
Facebook Alert - फोटो : सोशल मीडिया

    यदि आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं और आपका फेसबुक अकाउंट 2007 से दिसंबर 2022 के बीच बना है तो आपको पैसे मिल सकते हैं। जी हां, फेसबुक आपको भुगतान करेगा। दरअसल फेसबुक पर 2018 में कैंब्रिज एनालिटिका को गलत तरीके से अपने 8.7 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारी देने का आरोप लगा था। मेटा अब इस मुकदमे में भुगतान करने के लिए सहमत है। यानी आप 725 मिलियन डॉलर यानी करीब 5,947 करोड़ रुपये के समझौते के एक हिस्से के हकदार हो सकते हैं।

    फेसबुक
    फेसबुक - फोटो : सोशल मीडिया

    फेसबुक पर है यह आरोप

    फेसबुक पर डाटा चोरी का यह आरोप 2018 में लगाया गया था। वहीं 2019 में मुकदमा दायर किया गया है। मुकदमे में दावा किया गया था कि फेसबुक न केवल लिंग और उम्र जैसे बुनियादी डाटा को शेयर कर रहा है, बल्कि उनकी फोटो, उनके द्वारा बनाए गए वीडियो, उनके द्वारा देखे गए वीडियो और उनके व्यक्तिगत मैसेज को भी शेयर करता है।

    कानून कार्यालय ने अपनी वेबसाइट पर शेयर किया, 'फेसबुक कथित तौर पर कैंब्रिज एनालिटिका के अनुचित डाटा कलेक्शन के बारे में 2015 से जानता था और गतिविधि को रोकने या यूजर्स को सूचित करने के लिए कार्रवाई करने में विफल रहा।' यह मुकदमा कंपनी के खिलाफ दावा करता है कि 'फेसबुक यूजर्स के डाटा और कंटेंट का दुरुपयोग या अनधिकृत पहुंच से ठीक से सुरक्षित करने में विफल रहा।

    Facebook
    Facebook - फोटो : Istock

    पैसा लेने के लिए ऐसे कर सकते हैं क्लेम?

    फेसबुक यूजर्स जिनका अकाउंट 24 मई, 2007 से 22 दिसंबर, 2022 के बीच का है वह इस क्लेम में दावा कर सकते हैं। इन व्यक्तियों को 25 अगस्त, 2023 तक दावा प्रस्तुत करना होगा। अगस्त 2022 में एक समझौता किया गया और अदालत में लाया गया, उसके बाद 22 दिसंबर तक महीनों की बातचीत हुई, जब वादी ने समझौते की प्रारंभिक स्वीकृति के लिए एक प्रस्ताव दायर किया।

    और पढ़ें...