अंबानी के जियो से फेसबुक के जकरबर्ग की चांदी
विज्ञापन

रिलायंस जियो ने और किसी को लाभ पहुंचाया हो न हो लेकिन फेसबुक की जरूर बल्ले-बल्ले करा दी है। फ्री डाटा की योजना ने फेसबुक के बिजनेस में जबरदस्त बढ़ोतरी की है।

अमेरिका की इस कंपनी का कारोबार दिसंबर 2016 की तिमाही में सीधे 51 प्रतिशत बढ़कर 8.8 अरब डॉलर हो गया है।

कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी डेविड वेहनर का कहना है कि विशेषकर चौथी तिमाही में भारत में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिली और इसकी वजह भारत में फ्री प्रमोशनल डाटा ऑफर्स को माना जा सकता है।
विज्ञापन