फेसबुक से हो रहा युवाओं का मोहभंग, दो साल में 1.5 करोड़ ने अकाउंट बंद किए

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 07 Mar 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Facebook Lost 15 Million Users in Past Two Years says a Survey Report
FACEBOOK USER

    दुनिया का सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक से अब लोगों का मोह भंग हो रहा है। इसका ताजा प्रमाण यह रिपोर्ट है जिसमें कहा गया है कि पिछले दो सालों में 15 मिलियन यानि 1.5 करोड़ लोगों ने फेसबुक को अलविदा कह दिया है। हालांकि यह आंकड़ा सिर्फ अमेरिका का है। दूसरे शब्दों में कहें तो साल 2017 से अभी तक 1.5 करोड़ यूजर्स ने फेसबुक छोड़ा है।

    इसकी जानकारी अमेरिकी मार्केट रिसर्च कंपनी इडिशन रिसर्च ने अपनी नई रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में 12-34 साल के यूजर्स फेसबुक से मुंह मोड़ रहे हैं, जबकि गौर करने वाली बात यह है कि फेसबुक के सबसे ज्यादा यूजर्स इसी उम्र के बीच के हैं।

    विज्ञापन

    इडिशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले दो सालों में फेसुबक पर प्राइवेसी को लेकर कई बार बवाल हुआ है। कैंब्रिज एनालिटिका डाटा स्कैंडल के अलावा कई थर्ड पार्टी ऐप के साथ भी यूजर्स की निजी जानकारी साझा करने का मामला सामने आया है। उसके बाद से यूजर्स फेसबुक से भाग रहे हैं। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक और जहां फेसबुक पर युवाओं की संख्या कम हो रही है, वहीं दूसरी ओर बुजुर्ग यूजर्स की संख्या बढ़ रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस रिपोर्ट से एक दिलचस्प बात सामने आ रही है कि जो लोग फेसबुक से जा रहे हैं और कहीं और नहीं, बल्कि फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर जा रहे हैं। बता दें कि पूरी दुनिया में इंस्टाग्राम के एक्टिव मासिक यूजर्स की संख्या 400 मिलियन यानि 40 करोड़ और कुल यूजर्स की संख्या 1 अरब है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें