फेसबुक पर नया खतरा, इस तरह से सेफ करें अपना एकाउंट

एक नए स्कैम की खबरें सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक की फीड में तेजी से सामने आ रही हैं। तेजी से फेसबुक यूजर्स को सिक्युरिटी चेतावनी भी दी जा रही है। इसको फेसबुक क्लोनिंग का नाम दिया गया है। जानिए क्या है यह फेसबुक क्लोनिंग और इससे बचने का तरीका।

फेसबुक पर वायरल ज्यादातर सिक्युरिटी स्कैम के विपरीत इस नए स्कैम के वास्तविक खतरे के बारे में सोशल मीडिया यूजर्स को चेतावनी दी है।फेसबुक क्लोनिंग एक मलिशस रणनीति है जिसके जरिए आपकी डिटेल्स और आपके अकाउंट में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तस्वीरों को उठा लिया जाता है। इसके बाद आपके नाम से एक नया प्रोफाइल तैयार किया जाता है।

डेलीस्टार ऑनलाइन वेबसाइट के मुताबिक इस घटना के बारे में फेसबुक यूजर्स की चेतावनी से फेसबुक फीड भरी पड़ी है। उदाहरण के लिए एक फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, "हर किसी को साफ चेतावनी दी जा रही है... लगभग सभी अकाउंट को हैक किया जा रहा है। "प्रोफाइल फोटो और आपके नाम का इस्तेमाल नया फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए किया जा रहा है। और फिर वे आपके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं, आपके दोस्त इस धोखा में फंस जाते हैं और फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लेते हैं।