Twitter: एलन मस्क ने आईफोन यूजर्स के अरमानों पर फेरा पानी, बंद कर रहे यह सबसे बड़ा फीचर
ट्विटर के इस बदलाव के बाद आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स में कोई अंतर नहीं रह जाएगा। इसको लेकर ट्विटर के नए बॉस का कहना है कि आज के समय में माइक्रोसर्विसेज से ब्लोटवेयर को खत्म करना बेहद जरूरी है।

ट्विटर के मालिक बनने के बाद एलन मस्क के कंपनी ने कई तरह के बड़े बदलाव किए हैं। अब मस्क ट्विटर पर बड़ा बदलाव करते हुए डिवाइस लेबल को हटाने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल यदि आप आईफोन का उपयोग करके ट्वीट करते हैं, तो ट्वीट के नीचे 'ट्विटर फॉर आईफोन' लेबल दिखाई देता है और यदि यूजर्स के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, तो यह 'ट्विटर फॉर एंड्रॉइड' लेबल दिखाता है। अब मस्क इस सुविधा को बंद करने वाले हैं। बता दें कि हाल ही में ट्विटर से हजारों कर्मचारियों को निकाला गया है, जिसके बाद एक कार्यक्रम में मस्क ने कहा कि मस्क होना आसान नहीं है।

ट्विटर के इस बदलाव के बाद आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स में कोई अंतर नहीं रह जाएगा। इसको लेकर ट्विटर के नए बॉस का कहना है कि आज के समय में माइक्रोसर्विसेज से ब्लोटवेयर को खत्म करना बेहद जरूरी है।

इसी कड़ी में हम अंत में प्रत्येक ट्वीट के नीचे डिवाइस लेबल ( यानी ट्वीट को किस डिवाइस से किया गया है), जो कि स्क्रीन स्पेस और कंप्यूट की बर्बादी है, को जोड़ना बंद करने वाले हैं। हमने लगभग काम को पूरा कर लिया है। जल्द ही इस फीचर को बंद कर दिया जाएगा।