वैलेंटाइन डे को लेकर कलेक्टर ने सुनाया यह अजीब फरमान
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे में बस दो दिन बचे हैं। एक ओर जहां प्रेमियों के दिलों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। वहीं इस दिन को लेकर तरह-तरह के फरमान सुनाने वाले भी अब सक्रिय हो गए हैं। अब तक आप किसी 'दल' या 'सेना' से ही इस दिन को न मनाने या इस दिन अपने माता-पिता की पूजा करने के फरमान सुने होंगे। लेकिन मध्य प्रदेश में एक कलेक्टर ने इसे लेकर सरकारी फरमान जारी कर दिया है।

कलेक्टर जेके जैन ने इस दिन को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं । कलेक्टर ने अपना यह आदेश जिलेभर के स्कूलों एवं कॉलेजों के लिए जारी किया है।

आदेश मे कलेक्टर ने कहा है कि 'बच्चों तथा युवाओं में माता-पिता के प्रति श्रद्धा और पूज्य भाव प्रदर्शित करने की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए 14 फरवरी 2017 को छिंदवाड़ा जिले में मातृ-पितृ पूज्य दिवस मनाया जाए।
विज्ञापन