Smartphone Tips: खराब हो गया है आपके टीवी का रिमोट, तो इस ट्रिक के जरिए अपने स्मार्टफोन से करें ऑपरेट

भारत में काफी समय पहले ही टीवी ने हर घर में एक अहम जगह बना ली है। वहीं कोरोना महामारी के चलते लोग अपना ज्यादातर समय घर पर ही बिताते हैं। इस दौरान मूवीज और वेब सीरीज देखने का चलन भी बढ़ा है। घर पर रहने का फायदा उठाते हुए लोग इन्हें भी स्मार्ट टीवी की बड़ी स्क्रीन पर ही देखना पसंद करते हैं। वहीं टीवी के लिए सबसे जरूरी कुछ है तो वो है रिमोट, जिससे टीवी को दूर बेठ कर ऑपरेट किया जा सकता है। अगर ये खराब हो जाता है या फिर खो जाता है तो हमे टीवी देखने में काफी परेशानी होती है। हालांकि, अब ये ज्यादा बड़ी समस्या नहीं है। आप टीवी रिमोट कंट्रोल के बिना भी अपने मोबाइल फोन से टीवी को ऑपरेट कर सकते हैं। अगर आप सोच रहे है कि ऐसा कैसे किया जा सकता है। तो इस खबर में आपको इसका जवाब मिल जाएगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने एंड्रॉयड टीवी को अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन से कैसे नियंत्रित कर सकते हैं।

- इसके लिए बस आपको गूगल टीवी की मदद लेनी होगी और आपका स्मार्टफोन टीवी का रिमोट बन जाएगा। दरअसल, सर्च इंजन गूगल ने रिमोट को अपने गूगल टीवी एप में मिला दिया है। इसे पहले गूगल प्ले मूवीज़ और टीवी के नाम से जाना जाता था। ध्यान रहे कि आपका फोन एंड्रॉयड 4.3 या इसके बाद का वर्जन हो, वहीं गूगल टीवी एप वर्जन 4.27.8.93 या इसके बाद का होना चाहिए।

- स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी के लिए गूगल टीवी रिमोट कंट्रोल एप का उपयोग करने के लिए आपको पहले स्टेप में एंड्रॉयड फोन पर गूगल टीवी एप ओपन करना होगा। यहां सबसे नीचे टीवी रिमोट विकल्प पर टैप करें।
- ऑनलाइन भूलकर भी न सर्च करें ये चीजें वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
- Jio Recharge Plan: जियो का ये प्लान हुआ 100 रुपये सस्ता, डिज्नी+ हॉटस्टार के एक साल के सब्सक्रिप्शन के साथ मिलेंगे कई फायदे
- सर्विस सेंटर में मोबाइल देते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
- SmartPhone Tips: आपका मोबाइल फोन भी बन सकता है सीसीटीवी, बस अपनानी होगी ये ट्रिक