Reliance Jio Fiber: फ्री ट्रायल पैक का 5 सितंबर से यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल, मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Fri, 04 Sep 2020 06:48 PM IST
Reliance Jio Fiber's free trial pack will be used by users from September 5, will get unlimited internet
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    Reliance ने अभी हाल ही में अपने नए जियो फाइबर (Jio Fiber) प्लान्स को लॉन्च किया है, जिसके बाद अब कंपनी ने अपने ग्राहकों को इसके बारे में जानकारी देनी शुरू कर दी है। बता दें कि Jio Fiber के चार नए प्लान्स 5 सितंबर से यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। कंपनी अपने ग्राहकों को एक महीने का फ्री ट्रायल पैक दे रही है। यानी इस सुविधा से जुड़ने वाले सभी नए ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा के साथ 30 दिनों के लिए सभी सेवाएं मुफ्त दी जाएंगी। ट्रायल प्लान में ग्राहकों को 150 MBPS की तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी। कंपनी ने इस फ्री ट्रायल पैक में अपलोड और डाउनलोड दोनों की स्पीड को एक बराबर (150 MBPS) रखा है। इसके साथ ही फ्री ट्रायल के लिए ग्राहकों को कंपनी की तरफ से 4K सेट टॉप बॉक्स और 10 ओटीटी एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

    सांकेतिक
    सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    मौजूदा ग्राहकों को नए प्लान्स में शिफ्ट करने के लिए कंपनी यूजर्स को फ्री ट्रायल ऑफर कर रही है। यह ट्रायल ऑफर 5 सितंबर से शुरू किया जाएगा।

    ट्वीट और मैसेज से दी जा रही है जानकारी

    Reliance Jio अपने ट्रायल ऑफर और नए प्लान्स के बारे में यूजर्स को ट्विटर और एसएमएस पर जानकारी दे रही है। इसकी जानकारी खुद जियो फाइबर सुविधा का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स की तरफ से ट्विटर पर दी गई है।

    सांकेतिक
    सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    ट्रायल ऑफरके जरिए यूजर्स होंगे शिफ्ट

    अगर कोई यूजर पिछले साल लॉन्च हुए सिल्वर प्लान (849 रुपये प्रति माह) का इस्तेमाल कर रहा है, तो नए प्लान में स्विच करने पर यूजर को एक महीने का अनलिमिटेड फ्री ट्रायल ऑफर दिया जाएगा। इसके बाद वह यूजर अपने पसंद का नया प्लान चुन सकता है।

    पिछले प्लान में नहीं होगी वापसी

    अगर किसी भी यूजर ने एक बार नए प्लान को चुन लिया, तो वह पुराने प्लान को वापस से नहीं चुन पाएगा। इसके बाद उसे केवल नए प्लान्स को ही चुनने का विकल्प मिलेगा।

    और पढ़ें...