घर बैठे मंगवानी हैं दवाईंयां तो अभी डाउनलोड करें ये ऐप्स, डिस्काउंट भी मिलेगा

यदि आप व्यस्त रहते हैं या मेडिकल स्टोर घर से दूर है, तो इन मोबाइल ऐप्स की मदद ले सकते हैं। हर कोई चाहता है कि घर बैठे ही उसे सभी तरह की सुविधाएं मिल जाया करे। यदि दवाइयों के मामले में भी ऐसी सुविधा मिल जाए, तो फिर कहना ही क्या। कुछ ऐसी ऐप्स और वेबसाइट्स हैं, जहां से न सिर्फ आपको घर बैठे दवाइयां मिलेंगी, बल्कि दवाइयों के दामों पर 15 से 20 फीसदी तक की छूट भी मिल सकती है। अाप यह ऑफर इनकी वेबसाइट पर जाकर चेक भी कर सकते हैं।

1एमजीः
यह आपके लिए एक फार्मेसी की तरह काम करता है। आपके घर तक दवाइयां पहुंचाने के साथ यह आपको दवाइयों के बारे में जानकारी भी देता है। जिन दवाइयों का आप ऑर्डर कर रहे हैं, यहां आप उनके अल्टरनेट और साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जान सकते हैं।

मेडप्लस मार्टः
यह ऐप आपको मेडप्लस द्वारा प्रोवाइड की जाने वाली सभी सर्विस को एक्सेस करने की इजाजत देता है। यहां भी जिन दवाइयों का आप ऑर्डर कर रहे हैं, उनके अल्टरनेट और साइड इफेक्ट्स के बारे में जान सकते हैं। यह खरीद पर आपको ऑफर्स देते हैं।