WhatsApp: क्या आपको भी व्हाट्सएप से रोज सुबह मिलता है ये मैसेज? जानिए आखिर क्या है इसका मतलब

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Fri, 03 Apr 2026 12:41 PM IST
सार

WhatsApp Chat Backup:

आपने गौर किया होगा कि रोज सुबह फोन के स्क्रीन पर व्हाट्सएप का एक पॉपअप नोटिफिकेशन दिखता है। इस नोटिफिकेशन में लिखा होता है कि आपका डेटा बैकअप हो रहा है। जानिए आखिर क्यों व्हाट्सएप अपने यूजर्स को ये नोटिफिकेशन हर दिन भेजता है।

विज्ञापन
why WhatsApp backup chat daily notification on mobile screen
रोज सुबह व्हाट्सएप क्यों भेजता है ये मैसेज - फोटो : एआई जनरेटेड

    मैसेजिंग एप व्हाट्सएप आज हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें दूसरों से की जाने वाली हर तरह की चैट सेव रहती है। लेकिन व्हाट्सएप चैट में समस्या तब होती है जब आप फोन बदलते हैं। ज्यादातर समस्या पुराने फोन से नए फोन में चैट ट्रांसफर करने में आती है। कई लोगों के पुराने चैट और तस्वीरें नए फोन में गायब हो जाते हैं। इससे किसी को भेजा गया महत्वपूर्ण मैसेज नहीं दिखता जिससे मन मायूस हो जाता है। लेकिन आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है?

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : Adobe stock

    क्या होता है चैट बैकअप?

    फोन बदलते समय चैट गायब न हों इसके लिए व्हाट्सएप यूजर्स को ऑटोमैटिक चैट बैकअप की सुविधा देता है। व्हाट्सएप के चैट बैकअप में सभी मैसेज, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट क्लाउड स्टोरेज में सेव हो जाते हैं। यह स्टोरेज Google Drive या iCloud पर होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि फोन खो जाने, खराब होने या नया फोन लेने पर आप अपनी पुरानी चैट आसानी से वापस पा सकते हैं।

    तड़के सुबह ही क्यों होता है बैकअप?
    तड़के सुबह ही क्यों होता है बैकअप? - फोटो : AI

    तड़के सुबह ही क्यों होता है बैकअप?

    WhatsApp आमतौर पर सुबह के 3 या 4 बजे बैकअप सेट करता है। इसकी वजह यह है कि उस समय ज्यादातर लोग फोन का कम इस्तेमाल करते हैं। सुबह इंटरनेट स्पीड भी अधिक होती है जिससे बैकअप तेजी से पूरा होता है। इससे बैकअप प्रक्रिया बिना रुकावट के पूरी हो जाती है। चैट का बैकअप बनाते समय व्हाट्सएप यूजर्स को एक पॉपअप नोटिफिकेशन भेजता है। इसमें जानकारी दी जाती है कि यूजर का कितना डेटा बैकअप में खर्च होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें