Whatsapp Cashback Offer: UPI पेमेंट पर मिल रहा 255 रुपये का कैशबैक, गूगल पे-फोनपे की बोलती बंद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Oct 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp Rs 51 Offer: Whatsapp UPI Cashback Offer, Users will Get 51 Rupees up to Five Times
whatsapp pay - फोटो : businessinsider

    व्हाट्सएप ने पिछले महीने ही अपनी UPI आधारित पेमेंट सर्विस भारत में शुरू की है। धीरे-धीरे सभी यूजर्स को व्हाट्सएप पे का अपडेट मिल रहा है। व्हाट्सएप पे का भारतीय बाजार में गूगल पे और फोनपे के साथ कड़ी टक्कर है और कंपनी बाजार पर कब्जा करने के लिए उसी स्तर की कोशिश भी कर रही है। भारतीय ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने कैशबैक ऑफर की शुरुआत की है जो कि अब तक का सबसे बड़ा यूपीआई कैशबैक ऑफर है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    whatsapp pay
    whatsapp pay - फोटो : businessinsider

    बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एंड्रॉयड बीटा यूजर्स को चैट लिस्ट में Give cash, get ₹51 back (कैश दें और 51 रुपये पाएं) के साथ एक बैनर दिख रहा है। बैनर के साथ यह भी लिखा हुआ है कि पांच बार तक व्हाट्सएप पे के जरिए पैसे भेजने पर हर बार 51 रुपये का कैशबैक मिलेगा यानी कुल 255 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    whatsapp pay
    whatsapp pay - फोटो : whatsapp

    व्हाट्सएप ने यह नहीं बताया है कि कितने पैसे भेजने पर 51 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ऐसे में संभव है कि 1 रुपये भेजने पर भी 51 रुपये का कैशबैक मिल जाए। कैशबैक आपके संबंधित यूपीआई अकाउंट में तुरंत क्रेडिट हो जाएगा। व्हाट्सएप ने साफतौर पर कहा है कि यह कैशबैक गारंटी के साथ मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें