Whatsapp Tips: क्या आपके भी व्हाट्सएप पर आ रहे हैं आपत्तिजनक मैसेज? तो ऐसे करें शिकायत

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Tue, 25 Jan 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp Tips How to complain about objectionable messages on Whatsapp know here
व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज की कैसे करें शिकायत - फोटो : Pixabay

    आजकल हर यूजर के स्मार्टफोन में व्हाट्सएप जरूर मौजूद रहता है। इसके जरिए हम अपने दोस्तों और प्रियजनों को मैसेज भेज सकते हैं। व्हाट्सएप पर सिर्फ मैसेज, फोटो या वीडियो ही नहीं भेज सकते, बल्कि इस एप पर वीडियो और ऑडियो कालिंग की भी सुविधा मौजूद है। बड़ी संख्या में लोगों के पास होने के कारण व्हाट्सएप ने कम्युनिकेशन को बेहद ही आसान बना दिया है। फैमली ग्रुप हो या दूर के दोस्त सभी से जुड़े रहने का ये एक बेहतर विकल्प है। आजकल व्हाट्सएप का उपयोग सिर्फ पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल कामों के लिए भी होने लगा है। इसके जरिए फोटो या वीडियो के अलावा लोग जरूरी दस्तावेज और फाइल्स भी ट्रांसफर करते हैं। इन्हीं सुविधाओं की वजह से बड़ी संख्या में लोग व्हाट्सएप से जुड़ रहे हैं। हालांकि कभी-कभी गलत हाथों में नंबर चले जाने से अक्सर लोगों किसी तरह के आपत्तिजनक मैसेज का सामना करना पड़ा होगा। ऐसे में बहुत लोगों को समझ नहीं आता कि वे क्या करें। अगर आपके भी कभी इस तरह के मैसेज आएं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को ऐसे नंबरों के खिलाफ रिपोर्ट करने की सुविधा भी दी है। खास बात ये है कि ऐसे नंबर के खिलाफ रिपोर्ट करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना है। आइए जानते हैं...

    व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज की कैसे करें शिकायत
    व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज की कैसे करें शिकायत - फोटो : Pixabay

    ऐसे करें आपत्तिजनक मैसेज के खिलाफ रिपोर्ट

    • व्हाट्सएप पर सबसे पहले आपको जिस भी व्यक्ति या नंबर के मैसेज की रिपोर्ट करनी है, उसकी चैट ओपन कर लें।
    व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज की कैसे करें शिकायत
    व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज की कैसे करें शिकायत - फोटो : Pixabay
    • इसके बाद जिस भी मैसेज से आपको आपत्ति हो उसे 3 सेकंड तक सिलेक्ट करके रखें।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें