Google Pay: गूगल पे से एक दिन में कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर? जानिए डेली ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाने का तरीका

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Mon, 24 Jan 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Google Pay daily transaction limit How much money can be transferred in a day with Google Pay know here
गूगल पे से एक दिन में कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर - फोटो : iStock

    पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन लेनदेन का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। चाहे शॉपिंग करना हो या किसी को पैसे भेजने हो, लोग सारे काम अपने मोबाइल से ही मिनटों में कर लेते हैं। अब ऑनलाइन पेमेंट के लिए कई सारे ऐप भी मौजूद हैं। इन्हीं ऐप में से एक है गूगल पे। हर दिन लाखों लोग इसके जरिए पेमेंट करते हैं। हालांकि गूगल पे में डेली ट्रांजैक्शन पर कुछ लिमिट हैं। एक दिन में आप कितने रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं, इस पर गूगल पे ने लिमिट लगा रखी है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें दिन में कई बार ट्रांजैक्शन की जरूरत पड़ती है और गूगल पे पर दी गई डेली लिमिट भी उनके लिए कम पड़ जाती है। ऐसे में उन्हें काफी ज्यादा परेशान होना पड़ता है। हालांकि ऐसी स्थिति में आप एक से ज्यादा पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आप ऐसा नहीं करना चाहते तो आज हम आपको कुछ ट्रिक बताएंगे जिसके जरिए आप गूगल पे द्वारा तय की गई लिमिट से ज्यादा बार पेमेंट कर पाएंगे। आइए जानते हैं कैसे...

    गूगल पे से एक दिन में कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर
    गूगल पे से एक दिन में कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर - फोटो : amarujala

    कितनी है गूगल पे की ट्रांजैक्शन लिमिट ?

    • गूगल पे के जरिए आप एक दिन में 1 लाख रुपए तक भेज सकते हैं। इसके अलावा एक दिन में अधिकतम 10 ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। वहीं 2000 रुपये से ज्यादा के लिए एक दिन में मनी रिक्वेस्ट नहीं कर सकते हैं।
    गूगल पे से एक दिन में कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर
    गूगल पे से एक दिन में कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर - फोटो : istock
    • कई बार तो ऐसा भी भी होता है कि यूजर बैंक लिमिट होने के बावजूद भी गूगल पे से पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपने बैंक की लिमिट चेक कर सकते हैं।
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें