WhatsApp Tips And Tricks: व्हाट्सएप पर किसी ने आपको कर दिया है ब्लॉक? तो ऐसे करें खुद को अनब्लॉक, जानिए ट्रिक

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Thu, 27 Jan 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Tips And Tricks how to unblock yourself on WhatsApp when someone blocked you
व्हाट्सएप पर खुद को कैसे करें अनब्लॉक - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप सबसे ज्यादा लोकप्रिय मैसेजिंग एप में से एक है। यही वजह है कि अब ये एप हर यूजर के स्मार्टफोन में मौजूद रहता है। इसके जरिए हम अपने दोस्तों और प्रियजनों को मैसेज भेज सकते हैं। व्हाट्सएप पर सिर्फ मैसेज, फोटो या वीडियो ही नहीं भेज सकते, बल्कि इस एप पर वीडियो और ऑडियो कालिंग की भी सुविधा मौजूद है। आजकल के बिजी लाइफ में कॉल करने के लिए लोगों के पास ज्यादा समय नहीं रहता, इसलिए दोस्तों और रिश्तेदारों से बातचीत करने के लिए ज्यादातर लोग व्हाट्सएप का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जब कोई आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देता है। इसके बाद न तो उनसे बात हो पाती है और न ही उनका स्टेटस दिखाई देता है। अगर आपको भी किसी ने ब्लॉक कर दिया है और आप उससे बात करना चाहते हैं तो आप खुद से ही अपने आप को अनब्लॉक करके उस व्यक्ति को मैसेज भेज सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। तो चलिए शुरू करते हैं...

    व्हाट्सएप पर खुद को कैसे करें अनब्लॉक
    व्हाट्सएप पर खुद को कैसे करें अनब्लॉक - फोटो : iStock

    कैसे करें खुद को अनब्लॉक

    • अगर आपको किसी ने ब्लॉक किया है और आपको उससे बात करनी है, तो इसके लिए आपको अपने व्हाट्सएप अकाउंट को डिलीट करना होगा और फिर से साइन-अप करना होगा। उसके बाद आप अपने आप उस कांटेक्ट नंबर से अपने आप अनब्लॉक हो जाएंगे। हालांकि अकाउंट डिलीट करने से आपका पूरा बैकअप उड़ सकता है। इसलिए पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपके लिए क्या ज्यादा जरूरी है।
    व्हाट्सएप पर खुद को कैसे करें अनब्लॉक
    व्हाट्सएप पर खुद को कैसे करें अनब्लॉक - फोटो : Pixabay

    फॉलो करें ये स्टेप्स

    • सबसे पहले आप अपने फोन में मौजूद वॉट्सएप खोलें और सेटिंग्स ऑप्शन में जाकर अकाउंट पर क्लिक करें। यहां पर आपको डिलीट माय अकाउंट लिखा दिखाई देगा, आपको वहां क्लिक करना होगा।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें