itel का बजट स्मार्टफोन 15 जनवरी को होगा लॉन्च, मिलेगी प्रीमियम डिजाइन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Jan 2021 10:58 AM IST
itel to launch its latest smartphone with bigger waterdrop display on January 15th 2021
itel upcoming phone - फोटो : अमर उजाला

    बजट स्मार्टफोन की कैटेगरी में itel की पकड़ काफी मजबूत है। पांच साल से भी कम में itel ने भारत में सात करोड़ से अधिक ग्राहक बना लिए हैं। अब अपनी इस मजबूती को और मजबूत करने के लिए कंपनी 15 जनवरी को नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।

    itel के नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले की साइज बड़ी होगी जिसका रिजॉल्यूशन एचडी प्लस होगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फोन का लुक प्रीमियम होगा। फोन के बैक पैमल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन में बड़ी बैटरी मिलेगी।

    कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि itel के नए फोन की कीमत 7,000 रुपये से कम होगी, वैसे भी itel के अधिकतर स्मार्टफोन कीमत 7,000 रुपये से कम ही होती है। itel के अपकमिंग फोन के सभी फीचर्स की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 के साथ 4G LTE मिल सकता है।

    ये भी पढ़ें: itel A48 Review: 5,999 रुपये में अच्छी डिजाइन वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन

    गौरतलब है कि पिछले साल अक्तूबर में आईटेल (itel) ने भारत में दो नए बजट स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें itel A48 और itel A25 Pro शामिल हैं। इनमें से itel A48 को 5,999 रुपये और itel A25 Pro को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    itel A48 में 6.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जो कि आईपीएस है और स्टाइन वॉटरड्रॉप नॉच है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है। फोन में एंड्रॉयड गो 10 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1.4GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

    फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट का भी सपोर्ट है। फोन में 3000mAh की बैटरी मिलती है।

    और पढ़ें...