व्हाट्सएप पॉलिसी: 120 दिनों बाद डिलीट हो जाएंगे ऐसे लोगों के अकाउंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Feb 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Privacy policy details what will happen to users who dont agree to privacy changes on before 15 may 2021
whatsapp privacy policy - फोटो : amarujala

    WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी आठ फरवरी से लागू होने वाली थी लेकिन विवाद के बाद कंपनी ने प्राइवेसी को मई तक टाल दिया था। अब फिर से प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर WhatsApp ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके मुताबिक व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई 2021 से लागू होने जा रही है। मई में लागू होने वाली WhatsApp की पॉलिसी को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है, क्योंकि यदि आप व्हाट्सएप की नई पॉलिसी 15 मई तक स्वीकार नहीं करते हैं तो उसके बाद वे ना कोई मैसेज भेज पाएंगे और ना ही प्राप्त कर पाएंगे।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : twitter.com/WhatsApp

    120 दिनों बाद अकाउंट हो जाएगा डिलीट

    व्हाट्सएप ने कहा है कि यूजर्स तब तक कोई मैसेज सेंड या रिसीव नहीं कर पाएंगे जब तक कि वो शर्तों को स्वीकार नहीं कर लेते। जो लोग नई शर्तों को स्वीकार नहीं करते हैं उनका अकाउंट इनएक्टिव दिखेगा और इनएक्टिव अकाउंट 120 दिन बाद डिलीट हो जाएगा। शर्तों को स्वीकार करने के लिए कंपनी हर कुठ दिन पर नोटिफिकेशन देती रहेगी और फिर इसे भी बंद कर देगी।

    Poll for WhatsApp
    Poll for WhatsApp - फोटो : amarujala

    नई शर्तों को लेकर सबसे ज्यादा विरोध भारत में है और हो भी क्यों ना, भारत में व्हाट्सएप के सबसे ज्यादा यूजर्स भी हैं। नई पॉलिसी से लोगों की नाराजगी है कि व्हाट्सएप अब अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ ज्यादा डाटा शेयर करने की योजना बना रहा है, हालांकि व्हाट्सएप ने साफ किया कि ऐसा नहीं होगा, बल्कि ये अपडेट असल में बिजनेस अकाउंट्स से जुड़ा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें