WhatsApp पर आया यह मैसेज आपको बना सकता है कंगाल, देखते ही तुरंत करें डिलीट

यदि आप भी एक WhatsApp यूजर हैं और आपको तुरंत किसी मैसेज पर क्लिक करने की आदत है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। एंड्रॉयड यूजर्स को हमेशा हैकर्स के निशाने पर रहते हैं। कई बार हैकर्स आपके फोन में किसी एप के जरिए तो कई बार किसी मैसेज के जरिए पहुंचता है। अब WhatsApp पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जो कि एक मैलवेयर है और इस मैसेज के साथ मिलने वाले लिंक पर क्लिक करने के बाद आपका फोन हैक भी हो सकता है। आइए जानते हैं इस वायरल मैलवेयर के बारे में...

WhatsApp पर लिंक के साथ एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है। मैसेज में लिखा है कि इस एप को डाउनलोड करें और मोबाइल फोन जीतें (Download This application and Win Mobile Phone)। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी है जिस पर क्लिक करने पर गूगल प्ले-स्टोर जैसी एक फर्जी वेबसाइट खुलती है।

एक तरह से हैकर्स ने स्पैम के लिए गूगल प्ले-स्टोर का एक क्लोन बनाया है। लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर्स से Huawei Mobile एप को डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। यहां भी एक खेल है और यह कि यह एप हुवावे का असली एप नहीं है।
- WhatsApp पर अभी भी कायम है भारतीयों का भरोसा, महज 28% यूजर्स ही छोड़ना चाहते हैं एप
- घरेलू कंपनी Arrow ने लॉन्च किया 90 घंटे स्टैंडबाय के साथ BX90 Pro वायरलेस नेकबैंड
- माइक्रोसॉफ्ट ने कराया अनोखे चैटबॉट का पेटेंट, दुनिया छोड़ चुके लोगों से बात करना होगा संभव
- 5G नेटवर्क पेश करने वाली देश की पहली कंपनी बनी एयरटेल, हैदराबाद में किया सफल ट्रायल