WhatsApp Bans: भारत में 30 लाख अकाउंट पर लगा बैन, फेसबुक ने भी लिया एक्शन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Sep 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Bans 3 Million Indian Accounts in June July 2021 WhatsApp Banned Over 3 Million Accounts in India in June July
व्हाट्सएप बैन: WhatsApp's User Safety Monthly Report - फोटो : amarujala

    भारत में करीब 55 करोड़ लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। अन्य कंपनियों की तरह WhatsApp पर भी भारत सरकार का नया आईटी कानून लागू हुआ है। इस कानून के तहत तमाम सोशल मीडिया कंपनियों को हर महीने यूजर सेफ्टी रिपोर्ट सरकार को देनी है। अब व्हाट्सएप ने अपना मासिक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट जारी किया है जिसमें बताया गया है कि इस साल जून-जुलाई के बीच तीन मिलियन यानी 30 लाख से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बैन हुए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इतने सारे अकाउंट पर यह कार्रवाई क्यों हुई है?

    WHATSAPP SPAM
    WHATSAPP SPAM - फोटो : amarujala

    व्हाट्सएप ने कहा है कि यह कार्रवाई ऑनलाइन स्पैम और अब्यूज को लेकर की गई है, ताकि प्लेटफॉर्म को सुरक्षित और स्पैम फ्री रखा जा सके। जून से लेकर जुलाई 2021 के बीच करीब 30 लाख 27 हजार अकाउंट बैन हुए हैं। इन अकाउंट्स पर कार्रवाई शिकायत अधिकारी को मिली शिकायतों के बाद एक ऑटोमेटिक टूल द्वारा की गई है।

    WhatsApp web
    WhatsApp web - फोटो : amarujala

    इस अवधि में 316 अकाउंट ऐसे ब्लॉक हुए हैं जिन्हें लेकर यूजर्स ने शिकायतें की है और 73 अकाउंट ऐसे हैं जिन्हें पूरी तरह से बैन किया गया है। इन अकाउंट्स पर यह कार्रवाई 46 दिनों में की गई है। इन 46 दिनों में 594 शिकायतें यूजर्स की ओर से मिली हैं जिनमें 316 अकाउंट को बैन करने की मांग की गई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें