UC Browser Banned: ये पांच ब्राउजर हैं आपके लिए परफेक्ट, अपने आप डिलीट हो जाएगी हिस्ट्री

भारत सरकार ने चीन के 59 मोबाइल एप्स पर एक झटके में प्रतिबंध लगा दिया है। इस लिस्ट में टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, न्यूज डॉग, हेलो और कैमस्कैनर जैसे लोकप्रिय एप्स के नाम हैं। UC Browser भारत में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। भारत में इसके यूजर्स की संख्या 50 करोड़ से अधिक है यानी जितने लोग व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं करते, उससे कहीं अधिक लोग यूसी ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं। अगर यूसी ब्राउजर पर बैन होने के बाद किसी विकल्प की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं यूसी ब्राउजर के पांच विकल्प के बारे में...

Bharat Browser
भारत ब्राउजर को बंगलूरू के एक स्टार्टअप ने तैयार किया जिसका नाम ब्लूस्काई इनवेंशन (BlueSky Inventions) है। भारत ब्राउजर की होम स्क्रीन पर आपको देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित कंटेंट मिलेंगे। इस एप की साइज महज 8एमबी है। यह एप नौ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें वीडियोज और गेम के लिए अलग से सेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इसमें बच्चों के लिए भी अलग से एक सेक्शन है।

Epic Privacy Browser
इपिक प्राइवेसी ब्राउजर को भी बंगलूरू की वेब एप कंपनी Hidden Riflex ने तैयार किया है। इसके सीईओ आलोक भारद्वाज हैं। यह ब्राउजर गूगल के क्रोमियम प्रोजेक्ट पर आधारित है। कंपनी के मुताबिक इस एप के साथ प्राइवेसी को लेकर कोई समस्या नहीं है। इस एप में फिंगरप्रिंट प्रोटेक्शन और एंक्रिप्टेड कनेक्शन के साथ अलवेज इनकॉग्निटो ब्राउजिंग फीचर है।