Coronavirus: घर बैठे इन एप्स के जरिए कर सकेंगे ऑफिस के अधिकतर काम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 13 Mar 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
top apps for work from home during coronavirus know all details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    कोरोनावायरस (Coronavirus) इस समय दुनिया के आधे से ज्यादा देशों में फैल चुका है। इस खतरनाक वायरस की वजह से हर एक सेक्टर को बहुत नुकसान हुआ है। साथ ही कई बड़े इवेंट रद्द हुए हैं। हाल ही में गूगल, अमेजन और ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को घर से कम करने का आदेश दिया है। तो ऐसे में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा एप्स लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप घर बैठे ही अपने ऑफिस के अधिकतर काम कर सकेंगे। तो आइए डालते हैं इन एप्स पर एक नजर...

    Skype
    Skype - फोटो : demo pic

    Skype

    इस एप को स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और कंप्यूटर पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके जरिए यूजर्स वीडियो कॉल, वॉयस कॉल, मैसेज और जरूरी दस्तावेज एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस एप पर बिजनेस मीटिंग और कॉफ्रेंस करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, यह एप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर उपलब्ध है।

    Google
    Google - फोटो : demo pic

    Google Hangout

    यूजर्स जीमेल आईडी के साथ इस एप को इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स को इस एप में वीडियो और ऑडियो कॉल करने की सुविधा मिली है। इसकी खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर यूजर एक समय पर 150 लोगों के साथ चैट कर सकते है। वहीं, यह एप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें