डेटिंग एप Tinder में जल्द आने वाला है नया फीचर, जानें क्या है खास

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 09 Jul 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
Tinder Soon Launch Video Calling Feature For Users know In Detail
tinder - फोटो : VisaFlux / Twitter

    डेटिंग एप टिंडर (Tinder) अपने यूजर्स के लिए जल्द वीडियो कॉलिंग फीचर लॉन्च करने वाला है। इस फीचर के जरिए कपल्स घर से बाहर निकले बिना एक दूसरे से मिल पाएंगे। फिलहाल, यह फीचर टेस्टिंग जोन में है। वहीं, कंपनी का कहना है कि इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को अपने फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह सीधा ही एक दूसरे के साथ जुड़ सकेंगे।

    tinder
    tinder

    इन देशों में चल रही है वीडियो कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग

    कंपनी ने मुताबिक, वीडियो कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग इस समय ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और फ्रांस समेत 13 देशों में चल रही है। वहीं, इस फीचर की खासियत की बात करें तो वीडियो कॉल के दौरान दोनों यूजर्स को बराबर रेश्यों में चेहरे नजर आएंगे। साथ ही यूजर्स वीडियो कॉलिंग करते हुए चैटिंग भी कर पाएंगे।

    TINDER
    TINDER - फोटो : photofeeler

    कंपनी के सीईओ ने दिया बयान

    टिंडर के सीईओ Elie Seidman ने कहा है कि लॉकडाउन के चलते लोगों ने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों से जुड़ने के लिए वीडियो कॉलिंग का सहारा लिया है। यही वजह है कि अब हम भी इस फीचर को अपने प्लेटफॉर्म पर जल्द जोड़ने वाले हैं। हमारी टीम इस ही दिशा में काम कर रही है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें