त्यौहार की भागदौड़ से हो गई है थकान, तो ये एप्स देंगे आराम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 28 Oct 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
These Apps Help You To Relax In Busyness Of Festival Know About It
yoga - फोटो : pixa

    दिवाली जैसे बड़े त्यौहार के आने से लोगों पर काम का भोझ पड़ जाता है, जिससे उन्हें थकावट हो जाती हैं। वहीं, भागदौड़ इतनी होती है कि वह तीन-चार दिन तक लोग थकान महसूस करते हैं। ज्यादातर लोग दिमागी कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए मौज मस्ती करते हैं, तो दूसरी तरफ कई लोग नींद लेते हैं। वहीं, हम आपके लिए कुछ चुनिंदा एप्स लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप दिमागी थकावट और तनाव को चुटकियों में दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे ये एप्स काम करते हैं...

    Soulvana
    Soulvana - फोटो : play store

    Soulvana

    त्यौहार की भागदौड़ से होने वाली थकावत से यूजर्स इस एप से रिलेक्स कर सकते हैं। यूजर्स को इस एप में मेडिटेशन, रिलेक्सेशन साउंड और योगा म्यूजिक का स्पोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को कुछ चुनिंदा कोर्स दिए जाएंगे। साथ ही यूजर्स इस एप के जरिए नींद को बेहतर बना सकेंगे। वहीं, लोगों के लिए यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

    Breathing App
    Breathing App - फोटो : play store

    Breathing App

    यूजर्स इस एप के जरिए सही तरह से सांस ले सकेंगे। इसके साथ ही लोगों को इसके फायदें भी बताए जाएंगे। यूजर्स को इस एप से रोज के तनाव से भी छुटकारा मिलेगा। वहीं, यह एप लोगों को प्रेरित भी करता है। इसके अलावा मेकर्स यूजर्स को मेडिटेशन प्रोग्राम देते हैं। वहीं, इस लोग इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें