जरूरी खबर: ये आठ मोबाइल एप खाली कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट, तुरंत करें डिलीट

एंड्रॉयड स्मार्टफोन को लेकर अक्सर मैलवेयर या वायरस वाली खबरें आती रहती हैं। कुछ दिन पहले भी करीब 150 ऐसे एंड्रॉयड एप्स को गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से हटाया था जो यूजर्स को जरबदस्ती विज्ञापन दिखा रहे थे और उन्हीं विज्ञापनों के जरिए उनके फोन में मैलवेयर एप इंस्टॉल करवा रहे थे। अब इसी बीच एक और रिपोर्ट आई है जिसमें आठ लोकप्रिय एंड्रॉयड एप को फोन के लिए बेहद खतरनाक बताया गया है, हालांकि इन एप को अब प्ले स्टोर से हटा लिया गया है| ये एप्स आपके फोन के जरिए आपके बैंक अकाउंट्स तक में सेंध लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में..

सिक्योरिटी रिसर्च फर्म चेक प्वाइंट (Check Point) की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक इन एप को मैलवेयर ड्रॉपर की कैटेगरी में रखा गया है। इन सभी एप्स में एक मैलवेयर ड्रॉपर (मैलवेयर पहुंचाने वाला) है जिसे 'Clast82' नाम दिया गया है। यहां डरने वाली बात यह है कि इसे मैलवेयर एप को खासतौर पर इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यह गूगल प्ले प्रोटेक्ट को आराम से चकमा दे सकता है।

उदाहरण के तौर पर इन आठों में से कोई भी एक एप आपके फोन में AlienBot Banker इंस्टॉल कर सकता है जो कि एक मैलवेयर है। इस मैलवेयर के जरिए हैकर आपके फोन में मौजूद बैंक वाले एप में संदिग्ध कोड डाल सकता है। इसके अलावा इसके जरिए आपके फोन में MRAT भी इंस्टॉल किया जा सकता है जिसके जरिए आपके फोन को रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है।
- VIVO X60 Series: भारत में 25 मार्च को लॉन्च होगी वीवो एक्स60 सीरीज, शानदार कैमरा का मिल सकता है तोहफा
- जीमेल अपडेट: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आया खास बटन, कॉपी-पेस्ट करने में होगी आसानी
- LG K42 Quick Review: 10,990 रुपये में मिलिट्री ग्रेड की मजबूती वाला स्मार्टफोन
- नेटफ्लिक्स अपडेट: नए फीचर की हो रही टेस्टिंग, दोस्तों को पासवर्ड बताना होगा मुश्किल