Telegram New Features: टेलीग्राम पर आ रहे हैं ये कमाल के फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा चैटिंग का शानदार अनुभव

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Wed, 02 Feb 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
Telegram new features will boost your chatting experience know all details about this
टेलीग्राम फर आ रहे हैं कमाल के फीचर्स - फोटो : i stock

    पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों लोग करते हैं। इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यही कारण है कि इस एप के यूजर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में टेलीग्राम अपने यूजर्स के लिए लगातार नए नए फीचर्स लाता रहता हैं। ये नए फीचर या अपडेट बहुत कमाल के हैं। टेलीग्राम का नया अपडेट एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए जारी किया गया है। इस अपडेट के तहत नए वीडियो स्टिकर्स, चैट के बीच इम्प्रूव्ड नेविगेशन, एनहैंस्ड मैसेज रिएक्शन और एक बटन अनसीन रिएक्शन के रिव्यू के लिए दिया जा रहा है। इन सभी फीचर्स को लेकर लोगों के मन में काफी उत्साह है। टेलीग्राम पर पहले से ऐसे कई फीचर्स हैं, जो इसे व्हाट्सएप से भी ज्यादा खास बनाते हैं। वहीं इन लेटेस्ट अपडेट के साथ वीडियो स्टिकर्स का सपोर्ट भी इसे व्हाट्सएप से काफी आगे ले जा रहा है।

    टेलीग्राम फर आ रहे हैं कमाल के फीचर्स
    टेलीग्राम फर आ रहे हैं कमाल के फीचर्स - फोटो : iStock

    अब आप रेगुलर वीडियो पर भी स्टिकर्स सपोर्ट दे सकेंगे। इससे कोई भी वीडियो एडिटिंग प्रोग्राम के जरिए आसानी से एनिमेटेड स्टिकर्स क्रिएट कर सकता है। साथ ही आप @Stickers bot से अपने पैक को पब्लिश भी कर सकते हैं या फिर दूसरे के बनाए सेट्स को ऐड भी किया जा सकता है।

    टेलीग्राम फर आ रहे हैं कमाल के फीचर्स
    टेलीग्राम फर आ रहे हैं कमाल के फीचर्स - फोटो : iStock

    इम्प्रूव्ड रिएक्शन

    टेलीग्राम ने पिछले अपडेट में इमोजी रिएक्शन को जारी किया था। इससे आप किसी मैसेज पर इमोजी के जरिए रिएक्ट कर सकते थे। वहीं अब इस फीचर और इम्प्रूव कर दिया है, जिसमें ज्यादा कॉम्पैक्ट एनिमेशन और अनसीन रिएक्शन के लिए हार्ट बटन दिया जा रहा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें