PUBG Ban: PUBG मोबाइल गेम बंद होने से होंगे ये पांच बदलाव, मोबाइल कंपनियों को बड़ी राहत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Sep 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
PUBG Ban in India: These five changes occurred due to the closure of the PUBG mobile game
pubg प्रतिबंध: PUBG Mobile ban - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    भारत सरकार ने चीन पर तीसरी डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 118 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिए हैं और इसी के साथ भारत में बैन होने वाले एप्स की संख्या 224 पहुंच गई है। इन एप्स पर प्रतिबंध डाटा प्राइवेसी को लेकर किया गया है। 118 प्रतिबंधित एप्स में से PUBG Mobile टॉप पर है। भारत में पबजी मोबाइल यूजर्स की संख्या 175 मिलियन यानी करीब 17.5 करोड़ थी जो कि दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा थी। पबजी मोबाइल गेम के लोकप्रिय होने के बाद ही स्मार्टफोन की डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट की बात होने लगी है, क्योंकि पबजी गेम के लिए हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले की जरूरत होती है। आइए उन पांच बदलावों के बारे में जानते हैं जो पबजी मोबाइल के बैन होने के बाद होने वाले हैं...

    poco x2 120hz
    poco x2 120hz - फोटो : poco

    डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट की होड़ बंद

    पबजी बैन होने से मोबाइल कंपनियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें अपने फोन की डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट को लेकर एक होड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पबजी मोबाइल के कारण ही तमाम मोबाइल कंपनियों को 90Hz या 120Hz की रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ फोन को लॉन्च करना पड़ रहा था। आपको बता दें कि अधिक रिफ्रेश रेट के कारण फोन की बैटरी जल्दी खराब होती है।

    pubg tournament prize
    pubg tournament prize - फोटो : PUBG

    कैश प्राइज के साथ टूर्नामेंट

    भारत समेत पूरी दुनिया में पबजी की लोकप्रियता का कारण कैश प्राइज भी था। पबजी मोबाइल के लिए रोज टूर्नामेंट होता था जिसमें एक साथ कई प्लेयर्स हिस्सा लेते थे और लाखों रुपये का मैच होता था। यह टूर्नामेंट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर होता था। इसके अलावा कई टूर्नामेंट में प्लेयर्स को वनप्लस जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन मिलते थे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें