PUBG Mobile Ban: ये पांच गेम पूरी कर सकते हैं पबजी की कमी

भारत सरकार ने 118 मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस लिस्ट में भारत में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले एप पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) का भी नाम है। पबजी समेत 118 एप को सूचना मंत्रालय ने प्राइवेसी के खतरे को देखते हुए बैन किया है। आज हम आपके लिए कुछ खास गेम के बारे में बताएंगे जिन्हें आप पबजी के विकल्प के तौर पर खेल सकते हैं। तो आइए इन मोबाइल गेम पर डालते हैं एक नजर...

Fortnite गेम
Fortnite गेम पबजी से काफी मिलता-जुलता है। इस गेम में आपको पबजी की तरह गन से लेकर कार तक मिलेंगी। इसके अलावा आपको इस मोबाइल गेम में अलग-अलग मैप की सुविधा दी जाएगी। वहीं, इस गेम को अब तक 10 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं और प्ले-स्टोर पर इसे 4.4 अंक की रेटिंग मिली है।

Call of Duty: Mobile
कॉल ऑफ ड्यूटी शानदार गेम में से एक है। इस गेम में आपको पबजी और Fortnite की तरह बंदूकें मिलेंगी। ग्राफिक्स के मामले में भी यह गेम आगे है। इस गेम को अब तक 50 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं और इसे गूगल प्ले-स्टोर पर 4.5 अंक की रेटिंग मिली है।
- PUBG Ban: PUBG मोबाइल गेम बंद होने से होंगे ये पांच बदलाव, मोबाइल कंपनियों को बड़ी राहत
- Redmi ने भारत में लॉन्च किया नया ईयरफोन, कीमत सिर्फ 399 रुपये
- Chinese Apps Ban: PUBG समेत 118 एप्स पर लगा बैन, विवादों से रहा है पुराना नाता, देखें सभी एप्स के नाम
- 16 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Infinix Note 7, इन खासियतों से होगा लैस