National Doctors' Day: डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह के लिए पांच बेस्ट एप, घर बैठे टेस्ट भी करा सकेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Jul 2023 01:46 PM IST
National Doctors' Day 2023 5 apps that you can use to consult doctors online
best app for online doctor - फोटो : अमर उजाला

    आज यानी एक जून को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस (National Doctors Day) है। हर साल जून की पहली तारीख को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज का दिन डॉक्टर्स और उनके पेशे और उनके समर्पण के लिए समर्पित है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले 10 साल में बहुत सारे बदलाव हुए हैं। उनमें एक बदलाव यह भी है कि अब आप डॉक्टर से घर बैठे ऑनलाइन भी बात कर सकते हैं और अपनी बीमारी को लेकर सलाह ले सकते हैं। आज इस खास मौके पर हम आपको पांच ऐसे एप्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से जिनकी मदद से आप ऑनलाइन डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

    Practo
    Practo - फोटो : अमर उजाला

    1. Practo

    इस लिस्ट में Practo का नाम पहले नंबर पर है। टेलीमेडिसिन एप की लिस्ट में इसका नाम काफी लोकप्रिय है। इसमें मेडिकल डायरेक्ट्री है। इस एप के ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं और ऑनलाइन कंसल्ट भी कर सकते हैं।

    Lybrate
    Lybrate - फोटो : अमर उजाला

    2. Lybrate

    दूसरा लोकप्रिय एप Lybrate है। यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है। इस एप से भी आप अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं और लैब टेस्ट की भी बुकिंग कर सकते हैं। इस एप में सवाल-जवाब का एक फोरम भी है। इस एप का एक साल के लिए आप 2,500 रुपये में मेंबरशिप भी ले सकते हैं।

    और पढ़ें...