Free में मोबाइल पर गाने सुनने का शौक है तो ये ऐप हैं आपके लिए शानदार

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 12 Dec 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
Music Players Apps for mobile, Here is the list including jio music
music player apps

    गीत-संगीत के दीवाने देश में स्मार्टफोन ने नई पीढ़ी को आधी सदी पहले के गीतों से जोड़ा है, तो आधी सदी पुराने लोगों को इंटरनेशनल हिप-हॉप, रॉक, पॉप और जैज से जोड़ा है। ऑनलाइन गीत-संगीत का खजाना है। पेश हैं खजाने के कुछ मोती जिनकी कोई कीमत नहीं चुकानी। यदि आप भी संगीत के दीवाने हैं, तो कुछ ऐसे ऐप्स हैं, जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन पर अपनी पसंद के ऑनलाइन और ऑफलाइन गानों का आनंद ले सकते हैं। कुछ ऐप्स पर गानों को डाउनलोड करने या नए गानों को सुनने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ती है।

    गूगल प्ले म्यूजिक
    गूगल प्ले म्यूजिक

    गूगल प्ले म्यूजिक

    यह ऐप सभी एंड्रॉयड डिवाइसेज में मौजूद होता है। इस ऐप में आप अपनी पसंद के गानों को ऑनलाइन सुन सकते हैं। ऐप का इंटरफेस काफी आसान है। इस ऐप पर आर्टिस्ट सॉन्ग सिलेक्शन का विकल्प भी है। इस ऐप को 100 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है।

    hungama
    hungama

    एमआई म्यूजिक और हंगामा म्यूजिक

    इस ऐप में कई विदेशी भाषाओं समेत हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी जैसी देसी भाषाओं में एक करोड़ से अधिक गानों का संग्रह है। इस ऐप में डायनैमिक लिरिक्स की सुविधा भी दी गई है, गाने के साथ ही लिरिक्स भी दिखेंगे। यह ऐप एक अच्छा म्यूजिक प्लेयर भी है, लेकिन यह ऐप केवल एमआई फोन यूजर्स के लिए ही है। यूजर्स को ऑनलाइन गाने उपलब्ध कराने के लिए एमआई ने हंगामा म्यूजिक के साथ समझौता किया है, जिसके तहत हंगामा म्यूजिक का सारा कंटेंट एमआई म्यूजिक प्लेयर पर मिलेगा। इसके लिए उपभोक्ता को अलग से अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है। साथ ही जो लोग एमआई पभोक्ता नहीं हैं, तो वे गूगल प्लेस्टोर से ‘हंगामा म्यूजिक’ ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आप गानों को सुनने के साथ ही उन्हें मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें