Realme U1 को खरीदने का आज फिर से है मौका, इसमें है दमदार प्रोसेसर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 12 Dec 2018 10:45 AM IST
Realme U1 flash sale today via amazon, Know price and specifications
Realme u1 review in hindi

    रियलमी के नए स्मार्टफोन  Realme U1 की आज यानि बुधवार को फिर से फ्लैश सेल है। रियलमी यू1 की खासियतों की बात करें तो यह मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। Realme U1 (रिव्यू) की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमे वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

    realme u1
    realme u1

    इस फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P70 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एआरएम जी72 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

    REALME U1
    REALME U1

    Realme U1 की इनबिल्ट स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Realme U1 में 6.3 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर आपको 2.5D गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

    और पढ़ें...