Mitron App प्ले-स्टोर पर आया वापस, हाल ही में हुआ था डिलीट
विज्ञापन

बहुत ही कम समय में अधिक लोकप्रियता बटोरने वाला शॉर्ट वीडियो एप मित्रों एप, गूगल प्ले-स्टोर पर वापस आ गया है। मित्रों एप को कंटेंट पॉलिसी उल्लंघन के कारण प्ले-स्टोर से हटाया गया था। जिस समय मित्रों एप को प्ले-स्टोर से हटाया गया था उस वक्त एप की कोई प्राइवेसी पॉलिसी भी नहीं थी लेकिन अब प्राइवेसी पॉलिसी को भी अपडेट कर दिया गया है।

चीन के शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक को कड़ी देने वाले Mitron App को अब गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। प्ले-स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक मित्रों एप बंगलूरू का है।

इसे उनलोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने टैलेंट को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। मित्रों एप को गूगल प्ले-स्टोर से अभी तक 50 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप को दो जून को प्ले-स्टोर से हटा दिया गया था।
विज्ञापन