Mitron App: जिसे आप समझ रहे हैं मेड इन इंडिया, वह मेड इन पाकिस्तान है!

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 May 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Mitron App Is Actually Not made in India, It is a Repackaged App From Pakistan Called TicTic
Mitron App Is a Pakistani app Called TicTic - फोटो : amar ujala

    टिकटॉक के खिलाफ भारत में बवाल काफी पहले से चल रहा है लेकिन हाल ही में टिकटॉक और यूट्यूब के बीच हुई लड़ाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल-वोकल वाले बयान के बाद लोगों ने टिकटॉक एप को डिलीट करना शुरू कर दिया। लोगों के प्ले-स्टोर पर निगेटिव रिव्यू देकर टिकटॉक की रेटिंग गिरा दी।

    mitron app
    mitron app - फोटो : play store

    इसी बीच एक एप वायरल हो रहा है जिसका नाम मित्रों एप (Mitron App) है। इस एप को स्वदेशी या मेड इन इंडिया के नाम पर खूब प्रसारित किया गया और देखते-देखते 50 लाख से भी अधिक लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस मित्रों एप को आप मेड इन इंडिया मानकर डाउनलोड कर रहे हैं, वह वास्तव में इंडिया का है ही नहीं।

    Mitron tictic
    Mitron tictic - फोटो : social media

    पाकिस्तानी डेवलपर ने बनाया एप

    न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक Mitron App एप को पाकिस्तानी सॉफ्टवेयर डेवलपर इरफान शेख से खरीदा गया है, जबकि दावा किया गया था कि इस एप को आईआईटी, रुड़की के एक छात्र शिवांक अग्रवाल ने तैयार किया है। आपको बता दें कि मित्रों एप का असली नाम TicTic एप है जिसे पाकिस्तान के इरफान शेख की कंपनी Qboxus ने तैयार किया था।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें