लॉन्च होते ही वायरल हो गया यह Made in India एप, 72 घंटे में पांच लाख डाउनलोड

सीमा विवाद के बाद चाइनीज प्रोडक्ट के बहिष्कार की मुहिम तेज हो गई है। लोग चाइनीज कंपनियों के टीवी तोड़ रहे हैं। पूरा देश गुस्से में है। भारत में कई सारे चाइनीज एप्स हैं जिन्हें करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। भारत में केवल टिकटॉक के यूजर्स की संख्या 20 करोड़ है, जबकि इस तरह के कई चाइनीज एप में हैं जो काफी लोकप्रिय हैं। चाइनीज एप की टक्कर में पिछले दो-तीन महीने में कई सारे मेड इन इंडिया एप लॉन्च हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है तीन दिन पहले लॉन्च हुआ एक एप... आइए जानते हैं इसके बारे में...

रोपोसो (Roposo), मित्रों (Mitron) और बोल इंडिया (Bolo Indya) के बाद Chingari नाम से एक मेड इन इंडिया एप लॉन्च हुआ है जिसे महज तीन दिनों में पांच लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। चिंगारी एक शॉर्ट वीडियो एप है जिसे बंगलूरू के बिस्वात्मा नायक और सिद्धार्थ गौतम ने तैयार किया है।

डेवलपर के दावे के मुताबिक लॉन्च होने के 36 घंटे के अंदर Chingari एप गूगल प्ले-स्टोर की ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया था। चिंगारी एप हिंदी और अंग्रेजी समेत 10 भाषाओं में उपलब्ध है।
- पेमेंट से लेकर गेमिंग तक के लिए ये हैं भारतीय मोबाइल एप, देखें पूरी लिस्ट
- Vodafone Idea के इन प्लान के साथ मिल रहा है 5GB तक एक्स्ट्रा डाटा
- जरूरतमंद छात्रों को स्मार्टफोन दे रही है यह कंपनी, आप भी पुराने फोन दे सकते हैं दान
- Vu Cinema स्मार्ट टीवी सीरीज भारत में हुई लॉन्च, मिलेगा 40 वॉट की पावर वाला साउंडबार