काम की बात: सरकार ने लॉन्च किया शानदार 'एंटीवायरस' एप, फोन में नहीं रहने देगा एक भी वायरस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Jun 2023 01:39 PM IST
विज्ञापन
Indian government offers free tools to detect and remove malware
Anti Malware app - फोटो : अमर उजाला

    भारत सरकार के 'साइबर स्वच्छता केंद्र' जिसे बोटनेट क्लीनिंग एंड मालवेयर एनालिसिस सेंटर के नाम से भी जाना जाता है ने एक फ्री बॉटनेट डिटेक्शन और रिमूवल टूल्स पेश किया है। साइबर स्वच्छता केंद्र की साइट पर इस बॉटनेट रिमूवल एप के बारे में जानकारी दी गई है। यह एप किसी भी तरह तरह के बॉट एप, मैलवेयर और वायरस को पहचानने में सक्षम है।

    Cyber Swachhta Kendra
    Cyber Swachhta Kendra - फोटो : Cyber Swachhta Kendra

    इस एप के लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, एंटीवायरस बनाने वाली कंपनी और इंडियन कंप्यूटर रिस्पांस टीम (CERT-In) की साझेदारी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘Bot’ एक तरह का मैलवेयर है और इसकी मदद से कोई हैकर आपके फोन का पूरा डाटा कॉपी कर सकता है। इस तरह के मैलवेयर और वायरस को फोन से हटाने और पहचानने के लिए सरकार ने eScan CERT-In Bot Removal एप लॉन्च किया है।

    eScan CERT-In Bot Removal
    eScan CERT-In Bot Removal - फोटो : PLAY STORE

    eScan CERT-In Bot Removal एप को आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप आपको किसी गलत और स्पैम वाली साइट पर जाने से रोकेगा। इसके अलावा यह एप आपके फोन को स्कैन करके बता सकता है कि आपके फोन में वायरस या मैलवेर हैं या नहीं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें