35 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह ईयरबड्स, मिलेंगे पांच EQ मोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Jun 2023 09:31 AM IST
सार

oraimo FreePods 4 के साथ क्विक चार्जिंग भी मिलती है जिसे लेकर दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 170 मिनट की बैटरी लाइफ मिलेगी। बड्स और केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 35.5 घंटे की है।

विज्ञापन
oraimo Launches Freepods 4 Wireless Earbuds in India
oraimo FreePods 4 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    oraimo ने भारतीय बाजार में अपने नए ईयरबड्स oraimo FreePods 4 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक oraimo FreePods 4 को खासतौर पर उनके लिए डिजाइन किया गया है जो प्रीमियम लुक के साथ क्वालिटी साउंड चाहते हैं। FreePods 4 के साथ कंपनी ने क्रिस्टल क्लियर कॉल और ऑडियो का दावा किया है।

    इसके साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन ANC मिलता है। इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर 35.5 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें 5 EQ मोड्स मिलते हैं। इसके साथ oraimo Sound एप का भी सपोर्ट मिलता है जिसकी मदद से आप साउंड को कस्टमाइज कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    oraimo FreePods 4 के साथ ट्रांसपेरेंसी मोड भी मिलता है। एप के साथ फाइंड माय डिवाइस का भी सपोर्ट मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस बड्स के साथ न्वाइज फ्री ऑडियो मिलेगा। गेमिंग के लिए लो लैटेंसी मोड भी मिलता है। दोनों बड्स के साथ कंट्रोल के लिए टच मिलता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए oraimo FreePods 4 के साथ IPX5 की रेटिंग मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें