बेहद काम के हैं ये सरकारी मोबाइल एप, आपके फोन में जरूर होने चाहिए

भारत सरकार की डिजिटल इंडिया स्कीम की बदौलत आज गूगल प्ले-स्टोर पर इतने सारे सरकारी एप मौजूद हैं, जिनसे लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। आज हम आपको उन सरकारी मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जो कि आपके बहुत काम आएंगे। आइए इन सरकारी मोबाइल एप पर डालते हैं एक नजर...

Aarogya Setu App
आरोग्य सेतु मोबाइल एप को देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। यह एप संक्रमितों की लोकेशन ट्रेस करता है और यूजर्स को संक्रमित के संपर्क में आने पर नोटिफिकेशन के जरिए सूचित करता है। इसके अलावा यूजर्स इस एप से यह भी पता लगा सकते हैं कि उनके आस-पास कोरोना संक्रमण का कितना खतरा है।

DigiLocker
डिजिलॉकर एप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर मौजूद है। इस एप की साइज 7.2 एमबी है। लोग इस एप में जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। इसमें आप अपने कॉलेज के सर्टिफिकेट भी सेव करके रख सकते हैं। इससे लोगों को हमेशा अपने साथ दस्तावेजों की हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।