ऐसा भी होता है: भारत सरकार के पांच स्पेशल एप, iPhone वाले नहीं कर सकते इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Oct 2023 12:20 PM IST
विज्ञापन
Important Government Apps that are not available on apple app store IPhone Users Can Not use
Government Apps - फोटो : अमर उजाला

    गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप स्टोर के बारे में तो आप सभी जानते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि भारत के पास अपना खुद का एप स्टोर है जिसपर कई हजार मोबाइल एप लिस्टेड हैं। सबसे खास बात यह है कि भारत सरकार के कुछ एप ऐसे हैं जिन्हें आईफोन वाले इस्तेमाल ही नहीं कर सकते, जबकि ये एप्स बड़े काम के हैं। सरकार के ये जरूरी एप्स केवल गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में...

    MyGrievance
    MyGrievance - फोटो : PLAY STORE

    MyGrievance

    इस एप को नेशनल इन्फोर्मेटिक्स सेंटर ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की साझेदारी में तैयार किया है। इस एप की मदद से यूजर्स केंद्र और राज्य सरकार के विभाग को लेकर किसी भी तरह की शिकायत कर सकते हैं और अपनी शिकायत के स्टेटस को ट्रैक भी कर सकते हैं।

    myCGHS
    myCGHS - फोटो : PLAY STORE

    myCGHS

    यह एप भी सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के इस्तेमाल के लिए लिहाज से डिजाइन किया गया है। इस एप के जरिए डॉक्टर और कल्याण केंद्रों के लिए अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है। इसमें लैब की लिस्ट भी है जहां आप जांच करा सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें