हिन्दी दिवस 2017 स्पेशल: इन 5 एंड्रॉयड ऐप से करें किसी भी भाषा का हिन्दी में अनुवाद

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Sep 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas 2017 Special: 5 Apps for English to Hindi translation
Hindi Divas - फोटो : Youtube

    आज 14 सितंबर 2017 को हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। हाल के कुछ सालों में देखें तो इंटरनेट की दुनिया में हिन्दी का दबदबा बढ़ा है। इसी साल मई में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक 88 प्रतिशत भारतीय अंग्रेजी के बजाय क्षेत्रीय भाषा वाले विज्ञापन पर क्लिक करते हैं। वहीं 39 प्रतिशत यूजर्स इंटरनेट का इस्तेमाल हिन्दी में करते हैं तो आइएहिन्दी दिवसके इस खास मौके पर आपको 5 ऐसे एंड्रॉयड ऐप के बारे में जानते हैं जो अंग्रेजी के साथ कई भाषाओं का हिन्दी में आसानी से अनुवाद कर सकते हैं।

    Google Translate
    Google Translate

    Google Translate

    अनुवाद की चर्चा हो तो गूगल ट्रांसलेशन का नाम सबसे पहले आता है। हाल ही में इस ऐप में ऑफलाइन अनुवाद का भी फीचर जोड़ा गया है। इस ऐप की मदद से अंग्रेजी सहित 103 भाषाओं की अनुवाद आप हिन्दी में कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन 59 भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। इसके अलावा फोटो से 38 भाषाओं में ट्रांसलेशन का ऑप्शन मिलेगा।

    Translate text voice translator
    Translate text voice translator

    Translate: text & voice translator

    इस ऐप की मदद से आप आप हिन्दी सहित 100 अलग-अलग भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में मौजूद किसी दूसरे ऐप के टेक्स्ट को भी अनुवाद किया जा सकेगा। यदि आप किसी देश की यात्रा पर हैं तो यह ऐप काफी मददगार है। इसमें आप बोलकर भी अनुवाद कर सकते हैं या फिर आपका दोस्त अंग्रेजी में बोल रहा है तो आप ऐप वॉयस रिकॉग्निशन को ऑन करके हिन्दी में उसकी बातों को समझ सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें