HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, 29 फरवरी से बंद हो जाएगा मोबाइल एप का यह वर्जन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 19 Feb 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
HDFC bank to shut older version of mobile app know all details in hindi
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड - फोटो : File

    अगर आप भी एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। एचडीएफसी बैंक 29 फरवरी 2020 से पुराने वर्जन वाले मोबाइल एप को बंद कर देगा। ऐसे में ग्राहकों को अपने एप को अपडेट करना होगा, क्योंकि पुराने वर्जन से आप पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। बैंक ने इसके लिए अपने ग्राहकों को मैसेज के रूप में अलर्ट भेज रही है और नए एप के बारे में बता रही है। हालांकि, ग्राहकों के लिए बैंक का लेटेस्ट वर्जन वाला मोबाइल एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इससे पहले मोबाइल एप में कई तकनीकी खराबी आई थी, जिससे यूजर्स को पैसे भेजने में परेशानी का सामना करना पड़ा था।

    hdfc message
    hdfc message - फोटो : social media

    एचडीएफसी बैंक का मैसेज

    एचडीएफसी बैंक के मैसेज के मुताबिक, अगर ग्राहक 29 फरवरी 2020 से पहले मोबाइल एप अपडेट नहीं करते हैं, तो यह एप काम कर देना बंद कर देगा। वहीं, ग्राहक 1 मार्च से इस एप के जरिए पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।

    hdfc app
    hdfc app - फोटो : google play store

    एचडीएफसी बैंक एप को प्ले स्टोर से करें डाउनलोड

    एचडीएफसी बैंक के एप का लेटेस्ट वर्जन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जहां से आप इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स को बैंक के इस मोबाइल एप में कई सारे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे, जिससे पैसा ट्रांसफर आसानी से कर पाएंगे। इसके अलावा इस मोबाइल एप में यूजर्स का निजी डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें