सरकार ने लॉन्च किया GST Rate Finder ऐप, अब नहीं खाएंगे धोखा

1 जुलाई को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) लागू करने के बाद मोदी सरकार ने एक GST Rates Finder app लॉन्च किया है। ऐप की लॉन्चिंग वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की। इस ऐप के जरिए सही जीसएटी रेट का पता चल सकेगा।

जेटली ने लॉन्चिंग के मौके पर कहा, 'इस मोबाइल ऐप की मदद से लोग सही जीएसटी रेट का पता लगा सकेंगे और उसकी जांच भी कर सकेंगे। ऐप में अलग-अलग वस्तुओं की जीएसटी कीमत आसानी से पता लगाया जा सकता है। इस ऐप को ऑफलाइन भी यूज किया जा सकेगा।' हालांकि यह ऐप फिलहाल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए ही है। जल्द ही इसे आईओएस के लिए भी रिलीज किया जाएगा। अगली स्लाइड में जानें ऐप के इस्तेमाल का तरीका।

सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर से GST Rates Finder ऐप डाउनलोड करें। ऐप पर सेंट्रल बोर्ड और एक्साइज एंड कस्टम्स (CBEC) का लोगो लगा है। ऐप को ओपन करने पर आपको क्विक सर्च, टैक्स रेट- गुड्स, टैक्स रेट- सर्विसेज, इंफॉर्मेंशन और डिस्क्लेमर के ऑप्शन मिलेंगे।