Google Maps: गूगल मैप्स का यह फीचर जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप! इस्तेमाल करने के लिए फॉलो करें आसान प्रोसेस

फोन में आपने कभी न कभी गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया ही होगा। गूगल मैप्स गूगल का एक शानदार नेविगेशन एप है। जब भी कभी किसी अनजान रास्ते को तलाशना होता है तो अधिकतर लोग गूगल मैप्स का ही इस्तेमाल करते हैं। मगर दिक्कत तब आती है, जब रास्ते पर जाते वक्त कोई हादसा हो गया हो या फिर रास्तों को बंद किया गया हो। गूगल मैप्स अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को कई तरह की सुविधा देता है, ऐसे में यूजर्स को काफी फायदा होता है।

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म पर हादसों की रिपोर्ट, रास्ता बंद होना, लेन बंद होना या फिर अन्य अहम जानकारी भी यूजर्स को प्रदान करता है। अगर रास्ते पर कभी जाम लगा हुआ है तो इसकी भी जानकारी देता है। कई बार ऐसा होता है कि लोगों को पता ही नहीं होता है कि इन चीजों की किस तरह से गूगल मैप्स पर रिपोर्ट करनी है। गूगल मैप्स पर इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। ऐसे में आगे जानिए क्या है इसकी प्रक्रिया।

- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या डिवाइस में गूगल मैप्स खोलें।
- इसके बाद डेस्टिनेशन पर क्लिक करें और नेविगेशन स्टार्ट करें।
- ऐसा करने के बाद यूजर्स को नीचे आना होगा, जहां पर और अधिक जानकारी मिलेगी।
- इसके बाद एड अ रिपोर्ट के बटन पर क्लिक करें।
- यहां पर आपके सामने कई सारे विकल्प आ जाएंगे, ऐसे में आप अपने हिसाब किसी भी ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।
- इसके बाद अपनी रिपोर्ट को कंफर्म करें फिर गूगल मैप्स उस बारे में अन्य लोगों को अलर्ट कर देगा।