इन 7 एंड्रॉयड ऐप में हैं वायरस, गूगल ने प्ले-स्टोर से हटा दिया है, अपना फोन भी चेक कर लें
विज्ञापन

एंड्रॉयड स्मार्टफोन हमेशा वायरस या मैलवेयर का खतरा बना रहता है। आए दिन प्ले-स्टोर पर तमाम तरह के उल्टे-सीधे ऐप पब्लिश होते हैं और फिर बाद में पता चलने पर गूगल उन्हें स्टोर से हटाता है लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है और कई मिलियन यूजर्स के फोन में ऐसे मैलवेयर वाले ऐप की एंट्री हो चुकी होती है। अभी हाल ही में गूगल ने प्ले-स्टोर से 7 वायरस वाले ऐप को हटाया है। तो आइए जानते हैं इन ऐप के बारे में और अगर ये आपके फोन में हैं आप भी तुरंत इन्हें हटाइये।

QR Code Free Scan
इस ऐप को प्ले-स्टोर से हटा दिया है। बता दें कि प्ले-स्टोर पर इसके डाउनलोड्स 500,000-1,000,000 के बीच में था।

QR Code Scanner Pro
इस ऐप के मिनियम डाउनलोड्स 100,000 और मैक्सिमम 500,000 है।
विज्ञापन