'पोकेमॉन गो' डाउनलोड करने से पहले रहें सावधान, लॉक हो सकता है आपका फोन

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Tue, 19 Jul 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
Fake Pokemon Go app on Google Play infects phones

    पोकेमॉन गो की धूम दुनिया भर में छा गयी है। इस महीने एंड्रायड और एप्पल के आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऐप रिलीज़ होने के बाद लोग इस गेम के दीवाने से हो गए हैं। एंड्रॉयड से इसको डाउनलोड करने के पहले थोड़ा सावधान हो जाएं। पोकेमॉन गो अल्टीमेट नाम का एक ऐप गूगल प्ले स्टोर में आ गया है जो स्मार्टफोन के स्क्रीन को लॉक कर सकता है।

    pokemon go
    pokemon go

    डाउनलोड करने पर ये ऐप पोकेमॉन गो के नाम से नहीं बल्कि पाई नेटवर्क के नाम से इनस्टॉल होता है। अगर किसी ने इस ऐप को डाउनलोड करके इनस्टॉल कर लिया तो स्मार्टफ़ोन या टैबलेट पर उसका एक्सेस बिलकुल बंद हो सकता है।

    'पोकेमॉन गो' डाउनलोड करने से पहले रहें सावधान, लॉक हो सकता है आपका फोन

    कई और तरह के पोकेमॉन गो के चीट कोड और गाइड भी गूगल प्ले स्टोर में आ गए हैं और फार्च्यून मैगज़ीन के अनुसार ये किसी के भी स्मार्टफ़ोन या टैबलेट के लिए ख़तरा बन सकते हैं। फार्च्यून मैगज़ीन का कहना है कि कई तरह के ऐप अब पोकेमॉन के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये ऐप प्ले स्टोर में मिल जाएंगे। एंड्रॉयड के ओपन सिस्टम होने के कारण प्ले स्टोर पर ऐसे ऐप ख़तरे की वजह बन गए हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें