फेसबुक और मस्क्यूरैड ने पेश किया दिलचस्प ऐप MSQRD

उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में आप फेसबुक पर अपने दोस्तों के नए चेहरे देखेंगे। सबसे लोकप्रिय सोशल नेटकर्विंग साइट फेसबुक ने एक लोकप्रिय फेस-स्वैपिंग एप्लिकेशन एमएसक्यूआरडी (MSQRD) को खरीदा है। बेलारूसी कंपनी का यह ऐप "सेलिब्रिटी मास्क" (लोकप्रिय फिल्म स्टार) के साथ सेल्फी के लिए लाइव वीडियो इफेक्ट देने का काम करता है। इसमें कई दिलचस्प और डरावने मास्क की एक लंबी सीरीज है। यह एक रियल टाइम सेल्फी वीडियो फिल्टर ऐप है।

मस्क्यूरैड (Masquerade) कंपनी ने इसकी जानकारी एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है। सोशल नेटवर्क के एक प्रवक्ता का कहना है कि Masquerade ने MSQRD नाम का एक शानदार ऐप तैयार किया है। इसमें वीडियो के लिए गजब की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। हम अपनी टीम में Masquerade स्वागत करते हैं और फेसबुक वीडियो अनुभव को बेहतर करना जारी रहेगा।

अपने ब्लॉग पोस्ट में, Masquerade ने कहा कि हम फेसबुक से जुड़ने के लिए उत्साहित और कंपनी के लगभग 1.6 अरब उपयोगकर्ताओं को अपनी तकनीक देने के लिए तैयार हैं। हालांकि दोनों कंपनी ने इस अधिग्रहण की कीमत का खुलासा नहीं किया है। MSQRD ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।