Covid 19: आपके पास भी आया है वैक्सीन रजिस्ट्रेशन का यह मैसेज तो तुरंत करें डिलीट, क्लिक करना बहुत महंगा पड़ेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 May 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
COVID 19 Vaccine Registration fake SMS Message goes viral Aims to Install Malicious App
covid 19 fake message - फोटो : amarujala

    भारत में पिछले तीन महीने से कोरोना की वैक्सीन की लगाई जा रही है लेकिन जितनी अफरातफरी 18-45 साल के लोगों की वैक्सीन को लेकर फैली है उतनी पहले नहीं थी। 1 मई से 18-45 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने का एलान किया गया है लेकिन अधिकतर लोगों को स्लॉट नहीं मिल रहे हैं तो कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी का हवाला दिया है। 1 मई यानी 18-45 साल वालों के रजिस्ट्रेशन के पहले दिन कोविन पोर्टल क्रैश हो गया था जिसका फायदा अब हैकर्स उठा रहे हैं।

    covid 19 fake message
    covid 19 fake message - फोटो : twitter.com/LukasStefanko

    सरकार ने वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए Cowin पोर्टल तैयार किया है लेकिन एक वायरल मैसेज सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस मैसेज के साथ मिल रहे लिंक पर क्लिक करके वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है और जल्दी से वैक्सीन लगवाई जा सकती है। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी भेजा जा रहा है जिसपर क्लिक करने के बाद फोन में एक फर्जी एप डाउनलोड हो रहा है।

    covid 19 fake message
    covid 19 fake message - फोटो : twitter.com/malwrhunterteam

    इस मैसेज को लेकर साइबर सिक्योरिटी फर्म ESET ने अलर्ट जारी किया है। कंपनी ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि इस मैसेज के साथ मिल रहे लिंक और एप के जरिए लोगों को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाया जा सकता है। इसके अलावा डाटा चोरी भी हो सकती है। इस मैसेज के साथ मिल रहे लिंक के जरिए आपके फोन में मैलवेयर वाले एप को डाउनलोड करके हैकर्स फोन में सेंध लगा सकते हैं और बैकिंग एप की जानकारी चोरी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें