Coronavirus Tips: लॉकडाउन के दौरान ये फिटनेस एप आपकी सेहत का रखेंगे ख्याल

भारत में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने सभी राज्यों को लॉकडाउन कर दिया है। फिटनेस को लेकर सक्रिय लोगों के लिए भी यह मुश्किल का समय है, क्योंकि वह अपने आप को फिट रखने के लिए जिम और पार्क जैसी जगह नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि, गूगल प्ले स्टोर पर कुछ ऐसे फिटनेस एप मौजूद हैं, जिनके जरिए लोग घर बैठे-बैठे ही अपने आप को फिट रख सकते हैं। तोआइए जानते हैं इन फिटनेस मोबाइल एप के बारे में विस्तार से...

Freeletics मोबाइल एप
Freeletics बेहद कमाल का मोबाइल एप है। यूजर्स को इस एप में अलग-अलग प्रकार की एक्सरसाइज की जानकारी मिलेगी, जिससे वह अपने घर में ही अपने आप को फिट रख सकेंगे। वहीं, इस एप का पेड वर्जन भी उपलब्ध है, जिसमें यूजर्स को कस्टमाइज फिटनेस प्रोग्राम मिलता है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Fitbit मोबाइल एप
फिटबिट मोबाइल एप Freeletics एप की तरह काम करता है। यूजर्स को इस एप में वर्कआउट वीडियो मिलती हैं, जिससे वह एक्सरसाइज कर सकेंगे। इसके अलावा इस एप में फिटबिट रेडियो भी दिया गया है, जो एक्सरसाइज सेशन के दौरान मोटिवेशनल सॉन्ग प्ले करता है। वहीं, इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
- Zoom एप को इस्तेमाल करने से नासा और स्पेस एक्स ने क्यों कर दिया मना?
- Coronavirus: मिजोरम सरकार ने लॉन्च किया COVID-19 मोबाइल एप, देगा वायरस की सटीक जानकारी
- Coronavirus: Aarogya Setu एप को मात्र तीन दिन में 40 लाख से ज्यादा यूजर्स ने किया डाउनलोड
- PUBG Mobile गेम पूरे 24 घंटे के लिए रहेगा बंद, कंपनी ने बताया यह कारण